[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BANKA : जेष्ठगौरनाथ पुल हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने भारी वाहनों के आवाजाही पर लगाया रोक,रूट डायवर्ट

BANKA : जेष्ठगौरनाथ पुल हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने भारी वाहनों के आवाजाही पर लगाया रोक,रूट डायवर्ट

0
BANKA : जेष्ठगौरनाथ पुल हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने भारी वाहनों के आवाजाही पर लगाया रोक,रूट डायवर्ट

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिले के लगभग सभी पुलों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ा है. इसी कड़ी में इंगलिशमोड़–पुनसिया मुख्य मार्ग में ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर के समीप स्थित चांदन नदी पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसका खुलासा पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने किया है. जिसके बाद डीएम ने मामले में संज्ञान लिया है, और क्षतिग्रस्त पुल का भौतिक सर्वे की रिपोर्ट पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पटना को भी भेज दी है. डीएम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को पुल के दोनों छोर पर बेरिकेंडिंग करने के साथ-साथ 24 घंटा पुलिस की तैनाती करने का निर्देश दिया है. ताकि किसी भी सूरत में भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हो सके. अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया है कि डीएम के मिले निर्देश के बाद पुल के दोनों छोर की बेरिकेडिंग करते हुए पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जिला प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े व मालवाहक वाहनों की आवाजाही की रुट डायवर्ट कर दी है. तत्काल इस मार्ग व पुल पर से सभी बड़े व मालवाहक वाहनों के आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है. इस मार्ग व पुल के मरम्मति के बाद ही इस पुल से वाहनों के आवगमन शुरू हो जायेगी. जारी डायवर्ट रूट के अनुसार मालवाहक वाहनें ढाकामोड़ से तेलिया होते हुए शहर के शास्त्री चौक, शिवाजी चौक, पोस्ट ऑफिस के पीछे, आजाद चौक, डीएम आवास चौक, तारामंदिर, पोखरिया होते हुए बेलहर अथवा समुखिया मोड़ की ओर से इंगलिशमोड़ होकर शंभुगंज मार्ग से सुल्तानगंज की ओर प्रस्थान करेंगे. इसको लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा ना हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel