[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कटोरिया के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संचालित हो रही इंटर की परीक्षा

कटोरिया के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संचालित हो रही इंटर की परीक्षा

0
कटोरिया के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संचालित हो रही इंटर की परीक्षा

शनिवार को तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल 21 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

कटोरिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का संचालन हो रहा है. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जगह-जगह मुस्तैद रह रहे हैं. सुरक्षा व पारदर्शिता के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष की वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है. शनिवार को तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल इक्कीस परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. विदित हो कि कटोरिया में इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिक उच्च विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय व आदर्श परीक्षा केंद्र सह बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है. शनिवार को पहली पाली में सभी परीक्षा में केंद्र में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गयी. पहली पाली में इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में सभी 86 छात्र उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 345 में से 340 परीक्षार्थी उपस्थित रहे.

वहीं आदर्श परीक्षा केंद्र सह बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में सभी 160 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 525 में से 515 ने परीक्षा दी. इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 194 में से 192 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 329 में से 325 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में केंद्राधीक्षक के रूप में शिक्षक सुबोध कुमार, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्राचार्य संजीव कुमार सिंह व आदर्श परीक्षा केंद्र बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में प्राचार्य अजय कुमार की निगरानी में परीक्षा का संचालन हो रहा है. वहीं दंडाधिकारी के रूप में बीईओ मनोज मिश्र, बीसीओ राजेश रंजन सिंह, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रिचा पांडेय आदि मॉनिटरिंग करते रहे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कटोरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ भ्रमणशील रहे.

चांदन में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही परीक्षा

चांदन. चांदन स्थित एमएमकेजी प्लस-टू विद्यालय में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के पांचवें दिन कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा का संचालन हुआ. शनिवार को प्रथम पाली में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा में 331 परीक्षार्थियों में से 327 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 339 परीक्षार्थियों में से 333 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. दोनों पालियों को मिलाकर कुल 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित कराने के लिए बीडीओ अजेश कुमार, बीईओ सुरेश ठाकुर, बीएओ कुंवर सौरभ सिंह, केंद्राधीक्षक करुणा किस्कू मुस्तैद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel