[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, संतवाणी से भक्तिमय हुआ माहौल

दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, संतवाणी से भक्तिमय हुआ माहौल

0
दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, संतवाणी से भक्तिमय हुआ माहौल

पंजवारा. पंजवारा पंचायत अंतर्गत गोविंदपुर गांव के शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार से दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर अररिया वाले बाबा राजनाथ जी महाराज के मुखारविंद से प्रवाहित संतवाणी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े. मंगलवार को कार्यक्रम के पहले दिन जैसे ही संतवाणी का प्रवचन आरंभ हुआ, पूरा शिव मंदिर प्रांगण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया. बाबा राजनाथ जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन के उद्देश्य, भक्ति, सदाचार और समाज में आपसी प्रेम व सद्भाव का संदेश दिया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से सुना. आयोजन समिति ने बताया कि यह सत्संग कार्यक्रम मंगलवार और बुधवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर समस्त ग्रामवासी पिछले कई दिनों से सक्रिय थे और आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. सत्संग को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel