[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के फुल्लीडुमर में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या, पति समेत परिवार के सदस्य फरार

बांका के फुल्लीडुमर में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या, पति समेत परिवार के सदस्य फरार

0
बांका के फुल्लीडुमर में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या, पति समेत परिवार के सदस्य फरार
चांदनी का फाइल फोटो व घटना स्थल पर मौजूद पुलिस.

मुख्य बातें

बांका (फुल्लीडुमर) से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Illicit Affair Murder Case: खेसर थाना क्षेत्र के कदवारा गांव में गुरुवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपित परिवार के कई सदस्य घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं.

Illicit Affair Murder Case: पति और भाइयों पर हत्या का आरोप

जानकारी के अनुसार, कदवारा गांव निवासी सुधीर यादव पर आरोप है कि उसने अपने भाइयों के सहयोग से अपनी पत्नी चांदनी कुमारी (25) की हत्या कर दी. घटना के बाद पति सुधीर यादव समेत उसके भाई कंचन यादव, श्याम यादव, रामकुमार यादव और लक्ष्मण यादव घर छोड़कर फरार हो गये. हालांकि घटना की भनक ग्रामीणों को रात में ही लग गयी थी.

ये भी पढ़े : कटिहार में मुहर्रम पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल: मुस्लिम युवाओं ने मंदिर के आगे बनाई मानव शृंखला

ग्रामीणों ने दी सूचना, मायके पक्ष में मचा कोहराम

ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी. सूचना मिलने के बाद मृतका की मां हेमा देवी, पिता भूदेव यादव तथा भाई संतोष यादव और नीतीश कुमार यादव कदवारा गांव पहुंचे. वहां पुत्री का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही खेसर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है.

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

मृतका चांदनी कुमारी अपने पीछे दो पुत्र प्रिंस कुमार (5), प्रत्यूष कुमार (3) और एक पुत्री प्राची कुमारी (2) को छोड़ गई है. घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

देवघर से लौटने के कुछ दिन बाद हुई वारदात

परिजनों ने बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले चांदनी अपने पति, सास और ससुर के साथ देवघर गई थी, जहां उसके तीनों बच्चों का मुंडन संस्कार कराया गया था. घर लौटने के कुछ दिन बाद ही यह घटना सामने आई.

कथित प्रेम संबंध को लेकर होता था विवाद

परिजनों का कहना है कि सुधीर यादव और उसके भाई कोलकाता में रहकर चालक और घरेलू कामकाज का कार्य करते थे. इसी दौरान सुधीर यादव का कथित रूप से एक महिला से प्रेम संबंध हो गया था. इसकी जानकारी होने के बाद चांदनी इसका विरोध करती थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़ा होता रहता था. परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच का इंतजार

खेसरथानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है. वहीं, मृतका के परिजन द्वारा थाने में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया जारी है. पुलिस आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़े : आज बौंसी में ताजिया विसर्जन तक दोपहर 3 बजे से बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की सूचना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel