[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सुईया के धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक व मजदूर हुए फरार

सुईया के धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक व मजदूर हुए फरार

0
सुईया के धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक व मजदूर हुए फरार

-एसपी व एसडीपीओ के संयुक्त निर्देश पर बालू घाटों पर हुई छापेमारीकटोरिया (बांका).

सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में धर्मशीला घाट से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जब्त करने में पुलिस को सफलता मिली. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने अवैध बालू उत्खनन के विरूद्ध अभियान चलाया.

-गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा को गुप्त सूचना मिली कि धर्मशीला घाट से अवैध तरीका से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के क्रम में पूरी रणनीति के तहत की गई छापेमारी में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर का चालक व सभी मजदूर मौके से भाग निकले.

-थाना में प्राथमिकी दर्ज

जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक की पहचान करने में पुलिस जुट गई है. इस मामले में उत्खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सुईया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel