[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शराब पीने से मना करने पर पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार

शराब पीने से मना करने पर पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार

0
शराब पीने से मना करने पर पत्नी से मारपीट, पति गिरफ्तार

बौसी. बौसी थाना क्षेत्र के मडुआ वरण गांव में एक महिला ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता रीता देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

शराब पीने से रोकने पर करता था मारपीट

महिला ने अपने आवेदन में बताया है कि उसका पति हीरालाल दास अक्सर शराब के नशे में घर लौटता है. जब भी वह उसे शराब पीने से मना करती है, तब वह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है. पीड़िता के अनुसार, पूर्व में भी कई बार उसके साथ हिंसक व्यवहार किया गया है.

पुलिस को सूचना देने पर दी जान से मारने की धमकी

रीता देवी ने आरोप लगाया कि हाल के विवाद के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की तथा पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद महिला ने डायल 112 की टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

आरोपित को हिरासत में लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपित पति को हिरासत में लिया गया. मामले को लेकर थाना में कांड संख्या 136/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा और शराब के नशे में उत्पात से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel