बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : अष्टकमल मंदिर का पट सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके बाद सुबह 7.30 बजे भगवान विष्णु की विशेष आरती और पूजा-अर्चना की गयी. बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पीले फूल, गुड़, चने की दाल, चावल और हल्दी अर्पित कर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना की.दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया, जिसके बाद मंदिर का पट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया. भगवान के शयन के बाद पुनः दोपहर एक बजे श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू हुआ.