[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अमरपुर में ‘बड़ी बांध’ के जीर्णोद्धार को लेकर जगी उम्मीद

अमरपुर में ‘बड़ी बांध’ के जीर्णोद्धार को लेकर जगी उम्मीद

0
अमरपुर में ‘बड़ी बांध’ के जीर्णोद्धार को लेकर जगी उम्मीद

पटना से आए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण, जून 2026 तक परियोजना पूरी करने का भरोसा

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कामदेवपुर गांव स्थित ‘बड़ी बांध’ के जीर्णोद्धार को लेकर अब उम्मीद की नयी किरण जगी है. वर्षों से ध्वस्त पड़ी इस बांध के कारण क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी थी, जिससे हजारों किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. इस गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को पटना से पहुंचे लघु जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख सुनील कुमार व अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द ही चेक डैम निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा. अभियंता प्रमुख ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत करीब 466 लाख रुपये निर्धारित की गयी थी, हालांकि डीपीआर के अनुसार इसमें लगभग 12.30 प्रतिशत तक लागत बढ़ने की संभावना है. इसके बावजूद विभाग इस योजना को प्राथमिकता देते हुए जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है. पंचायत के मुखिया नरोत्तम तिवारी ने बताया कि बड़ी बांध क्षेत्र के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं है. इस बांध के माध्यम से अमरपुर समेत आसपास के कई प्रखंडों की 10 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि की सिंचाई होती है. भलुआर, महादेवपुर, कामदेवपुर, खरदोरी, भिखनपुर, दौना सहित शाहकुंड प्रखंड के कई पंचायत सीधे तौर पर इस पर निर्भर हैं. निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीणों ने छोटी बांध पर अत्यधिक ऊंचाई पर बनाए गए चेक डैम को लेकर शिकायत दर्ज कराई. इस पर अभियंता प्रमुख ने एसडीओ शिल्पा सोनी को मामले की जांच के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न रहे. फिलहाल, इस परियोजना को लेकर क्षेत्र के किसानों की निगाहें टिकी हुई हैं. यदि तय समय सीमा में कार्य पूरा हो जाता है, तो यह ना केवल सिंचाई व्यवस्था को पुनर्जीवित करेगा बल्कि हजारों किसानों की आजीविका को भी नयी मजबूती देगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel