[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों में बढ़ी बीमारियों की चिंता

बांका में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों में बढ़ी बीमारियों की चिंता

0
बांका में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों में बढ़ी बीमारियों की चिंता
बांका में तेज धूप

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :

Heatwave Alert: बांका. जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. बुधवार को दोपहर के समय जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान में और वृद्धि तथा हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई है.

दोपहर होते ही सड़कों से गायब हुए लोग, बाजारों में पसरा सन्नाटा

बुधवार की सुबह मौसम में हल्की नरमी महसूस हुई, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली. सुबह 10 बजे के बाद सूरज की तपिश बढ़ने लगी और दोपहर तक हालात बेहद मुश्किल हो गए. भीषण गर्मी का असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक देखने को मिला. मुख्य सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही. दोपहर के समय अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे. गर्मी से बचाव के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा लेते नजर आए.

गर्मी का सेहत पर असर, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

लगातार बढ़ रही गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है. सदर अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों बुखार, डायरिया, पेट दर्द, सिरदर्द और मानसिक परेशानी से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ रही है. चिकित्सकों का कहना है कि तेज गर्मी और शरीर में पानी की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रही है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.

मौसम विभाग की चेतावनी, अभी और बढ़ सकती है तपिश

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 7 जून तक दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आसमान साफ रहने और बारिश नहीं होने से तापमान में और वृद्धि हो सकती है. पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जिले में हीटवेव जैसी स्थिति बनने की आशंका बनी हुई है.

लू से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय, विशेषज्ञों ने दी सलाह

विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. धूप में निकलते समय छाता, टोपी और धूप का चश्मा इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन करने तथा तरबूज, खरबूजा और ककड़ी जैसे मौसमी फलों को भोजन में शामिल करने की बात कही गई है.

मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ दिन जिले के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि लोग गर्मी और लू से बचाव के उपायों को गंभीरता से अपनाएं और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखें.

Also Read: बिहार के लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज, विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, क्या होगा नियम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel