[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका भीषण गर्मी की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भीषण गर्मी की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

0
भीषण गर्मी की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार देखने को मिल रहा है. बुधवार को हीटवेव से पीड़ित एक युवक को गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.

पांच दिनों से बुखार और कमजोरी से था परेशान

पीड़ित युवक की पहचान 20 वर्षीय पप्पू कुमार राय के रूप में हुई है, जो सुईया थाना क्षेत्र के धनुवसार पंचायत अंतर्गत अबरखा गांव का निवासी है.परिजनों के अनुसार युवक पिछले पांच दिनों से तेज बुखार, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी की समस्या से जूझ रहा था. हालत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

दो सप्ताह की भीषण गर्मी बनी वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से इलाके में लगातार प्रचंड धूप और भीषण गर्मी पड़ रही है. इसी दौरान युवक हीटवेव की चपेट में आ गया.डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक गर्मी और लंबे समय तक धूप में रहने के कारण शरीर में पानी की कमी और तापमान बढ़ने से स्थिति गंभीर हो सकती है.

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

डॉ. शैलजानंद शुक्ला ने युवक का प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है.चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है.

लगातार बढ़ रहा हीटवेव का खतरा

क्षेत्र में बढ़ती गर्मी और उमस के कारण बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हीटवेव के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel