[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में बढ़ी तपिश, 39 पार पहुंचा पारा, दिनभर सताएगी उमस

बांका में बढ़ी तपिश, 39 पार पहुंचा पारा, दिनभर सताएगी उमस

0
बांका में बढ़ी तपिश, 39 पार पहुंचा पारा, दिनभर सताएगी उमस

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट:

जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है. सुबह होते ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर तक हालात ऐसे हो जा रहे हैं मानो आसमान से आग बरस रही हो. उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या तक प्रभावित कर दी है. मौसम विभाग ने साफ संकेत दिया है कि फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है.

कृषि विज्ञान केंद्र, बांका की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से ऊपर जाएगा. पूरे दिन उमस बनी रहने की संभावना है. हालांकि शाम के समय पूरबा हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों ने जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है.

गर्म हवाओं ने बढ़ायी परेशानी

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह के समय हवा में नमी 70 से 75 प्रतिशत तक दर्ज की गई, जिससे उमस काफी ज्यादा महसूस हुई. वहीं दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता घटकर 10 से 12 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि दिन बढ़ने के साथ गर्मी और तेज होगी.

बारिश के साथ चल सकती है तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार, अगर बारिश होती है तो 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है.

धूप में निकलने से पहले बरतें सावधानी

डॉक्टरों ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. बाइक और खुले वाहनों से सफर करने वालों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel