[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका आज बांका सदर अस्पताल में बंद रहेंगे OPD और ब्लड सेंटर, मरीजों को 24 घंटे मिलती रहेगी इमरजेंसी सेवा

आज बांका सदर अस्पताल में बंद रहेंगे OPD और ब्लड सेंटर, मरीजों को 24 घंटे मिलती रहेगी इमरजेंसी सेवा

0
आज बांका सदर अस्पताल में बंद रहेंगे OPD और ब्लड सेंटर, मरीजों को 24 घंटे मिलती रहेगी इमरजेंसी सेवा
बांका सदर अस्पताल.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Health Update: बांका सदर अस्पताल में रविवार को नियमित ओपीडी सेवा और ब्लड सेंटर बंद रहने से मरीजों को सामान्य जांच और परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ा. हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं को पूरी तरह सुचारु रखा और 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की. इमरजेंसी वार्ड से लेकर प्रसव कक्ष और एसएनसीयू तक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं.

Health Update: रविवार को ओपीडी बंद, लेकिन इमरजेंसी सेवा रही सक्रिय

रविवार होने के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बंद रही. इसके साथ ही ब्लड सेंटर में भी नियमित कार्य नहीं होगा. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी. इमरजेंसी सेवा पूरे 24 घंटे चालू रहेगी और गंभीर मरीजों का इलाज लगातार जारी रहेगा.

तीन पालियों में डॉक्टरों ने संभाली जिम्मेदारी

अस्पताल प्रशासन की ओर से इमरजेंसी ड्यूटी के लिए तीन अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई थी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ उस्मान गनी ने मरीजों का इलाज किया. इसके बाद दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संजीव कुमार ने जिम्मेदारी संभाली. वहीं रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत इमरजेंसी सेवा में तैनात रहे.

महिला चिकित्सक और विशेषज्ञ डॉक्टर भी रहे उपलब्ध

महिला मरीजों की सुविधा के लिए महिला चिकित्सक डॉ अमृता प्रीतम ड्यूटी पर मौजूद रहीं. नवजात शिशुओं के उपचार के लिए एसएनसीयू में डॉ बालकृष्ण चौधरी और डॉ रविकांत की तैनाती रही. वहीं एनेस्थीसिया विभाग में डॉ कुमार सौरभ अपनी सेवाएं देते रहे.

वार्डों और प्रसव कक्ष में भी बनी रही निगरानी

अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में जीएनएम और ए ग्रेड नर्सों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की थी ताकि भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. प्रसव कक्ष में भी शिफ्टवार महिला चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर ऑन-कॉल चिकित्सकों को भी उपलब्ध रखा गया था.

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि छुट्टी के दिनों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाता है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel