[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

0
हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

बौंसी. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर कुड़रो मोड़ के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गये और सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की ओर से भूसा लादकर आ रहे एक ट्रक और भागलपुर की ओर जा रहे खाली हाइवा के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई. हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. टक्कर के बाद दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि दुर्घटना बेहद भयावह होने के बावजूद दोनों वाहनों के चालक और खलासी बाल-बाल बच गये. हालांकि टक्कर के तुरंत बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बौंसी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है. इस हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel