[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Banka News : भैया-बहनों के बीच अंग्रेजी-हिंदी सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

Banka News : भैया-बहनों के बीच अंग्रेजी-हिंदी सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

0
Banka News : भैया-बहनों के बीच अंग्रेजी-हिंदी सुलेख व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित
कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अतिथि.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

Banka News :जिले के सुईया बाजार स्थित जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विद्या भारती द्वारा संचालित सात संस्कार केंद्रों के भैया-बहनों के बीच शनिवार को अंग्रेजी सुलेख, हिंदी सुलेख एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना, लेखन शैली को निखारना तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना था.

विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में धावाकोल, पहाड़पुर, नीमाटांड़, घुठिया, भदरिया, बेहरबारी समेत विभिन्न संस्कार केंद्रों से चयनित करीब 28 भैया-बहनों ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने अपनी सुंदर हस्तलिपि एवं आकर्षक चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की.

अतिथियों ने जलाए दीप
Banka News : कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार केंद्र के प्रांत प्रमुख गंगा चौधरी, गणपत राय, सरस्वती विद्या मंदिर नागाकोठी, भागलपुर के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, संच प्रमुख रानी झा एवं टीकाचंद्र यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इससे उनकी रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का विकास होता है.

नियमित अध्ययन पर बल
भैया-बहनों से नियमित अध्ययन, संस्कारयुक्त जीवन व कड़ी मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करने तथा परिवार, विद्यालय, गांव व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया. प्रतियोगिता के समापन पर अंग्रेजी सुलेख, हिंदी सुलेख एवं चित्रकला की तीनों विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला. पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया.

आचार्य व भैया-बहन रहे मौजूद
इस अवसर पर जगन्नाथ मोदी सरस्वती विद्या मंदिर सुईया के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार मिश्रा, सोनी कुमारी, रोहित कुमार, आनंद कुमार सहित विद्यालय के आचार्य, दीदी, भैया-बहन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देने के साथ हुआ.

ALSO READ जुलाई में जैन समाज मनाएगा सात प्रमुख कल्याणक पर्व, मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन, जानिए कौन-कौन से हैं पर्व?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel