[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका प्रभात इंपैक्ट : पांच दिन से बंद पड़ा सार्वजनिक चापाकल हुआ चालू, लोगों को मिली बड़ी राहत

प्रभात इंपैक्ट : पांच दिन से बंद पड़ा सार्वजनिक चापाकल हुआ चालू, लोगों को मिली बड़ी राहत

0
प्रभात इंपैक्ट : पांच दिन से बंद पड़ा सार्वजनिक चापाकल हुआ चालू, लोगों को मिली बड़ी राहत
ठीक हुआ चापाकल.

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Hand Pump Repair : बौंसी बाजार स्थित पुरानी अस्पताल के समीप तकनीकी खराबी के कारण पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा सार्वजनिक चापाकल आखिरकार चालू हो गया है. जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रभात खबर की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पंचायत ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल मरम्मत कार्य कराया. शुक्रवार को चापाकल से दोबारा पानी निकलना शुरू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

Hand Pump Repair : पांच दिनों तक पेयजल के लिए जूझते रहे लोग

पुरानी अस्पताल के समीप स्थित यह सार्वजनिक चापाकल आसपास के दुकानदारों, राहगीरों और मरीजों के परिजनों के लिए पेयजल का प्रमुख स्रोत था. तकनीकी खराबी के कारण पहले चापाकल से कम पानी निकल रहा था और बाद में यह पूरी तरह बंद हो गया था.

गर्मी और उमस भरे मौसम में लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा था, जिससे उनकी दैनिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं.

खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन

समस्या को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू कराया. तकनीकी खराबी को दूर करने के बाद चापाकल को दोबारा चालू कर दिया गया.

अब चापाकल से पर्याप्त मात्रा में पानी निकल रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को फिर से स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलने लगी है.

दुकानदारों और राहगीरों ने जताया संतोष

चापाकल चालू होने के बाद स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के नागरिकों ने राहत महसूस की है. लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में इस चापाकल के बंद होने से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही थी, जो रोजाना यहां आते-जाते हैं.

नगर पंचायत की कार्रवाई की लोगों ने की सराहना

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर पंचायत की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर की भूमिका की भी प्रशंसा की.

लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी आम जनता की समस्याओं को इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel