[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका साहबगंज बाजार में जीएसटी टीम ने की छापेमारी, संचालक से पूछताछ

साहबगंज बाजार में जीएसटी टीम ने की छापेमारी, संचालक से पूछताछ

0
साहबगंज बाजार में जीएसटी टीम ने की छापेमारी, संचालक से पूछताछ

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार में एक व्यवसायी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान व उनके आवास पर जीएसटी टीम के द्वारा छपेमारी की गयी. यह छापामारी बाजार स्थित सक्षम ट्रेडर्स के दुकान व ऑफिस में की गयी. सक्षम ट्रेडर्स का दुकान, ऑफिस व आवास एक ही भवन में है. इस दौरान टीम ने लगभग दो से ढाई घंटे रुक कर जीएसटी संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया. मौके पर टीम ने सक्षम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर से भी पूछताछ किया. बताया जा रहा है कि छापामारी के दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज को जब्त भी किया गया है. छापेमारी के दौरान किसी को दुकान व आवास पर जाने नही दिया गया. हालांकि इस दौरान बेलहर पुलिस के साथ कुछ महिला पुलिस बल भी वहां मौजूद थे. जिसे टीम के द्वारा कुछ देर रोकने के बाद अंदर प्रवेश दिया गया. जिसे बाद में बाहर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सक्षम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शंकर भगत मोंगिया टीएमटी सरिया कंपनी के सीएनएफ का काम करता है. साथ ही एसीसी सीमेंट के डीलरशिप भी इनके पास हैं. वहीं टीम के साहबगंज बाजार पहुंचने की सूचना से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बना रहा. इस दौरान बाजार के कई प्रतिष्ठान बंद कर उनके संचालक मौके पर से फरार हो गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel