[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सात अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, 50 से ज्यादा रक्तवीर होंगे शामिल

सात अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, 50 से ज्यादा रक्तवीर होंगे शामिल

0
सात अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, 50 से ज्यादा रक्तवीर होंगे शामिल

बौंसी. नगर पंचायत में मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए आगामी मंगलवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को थाना मोड़ स्थित मनोरमा कॉम्प्लेक्स में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कई अहम निर्णय लिये गये. यह रक्तदान शिविर संकल्प सेवा संस्था, व्यवसायी कल्याण समिति एवं अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जिंदगी बचाना है. बैठक में जानकारी दी गयी कि इस शिविर में 50 से अधिक रक्तवीर स्वेच्छा से रक्तदान करेंगे. यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी एक सशक्त माध्यम बनेगी. शिविर में चिकित्सा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भागलपुर के ग्लोकल अस्पताल से डॉक्टरों की एक अनुभवी टीम विशेष रूप से उपस्थित रहेगी. डॉ शाहिद इकबाल, अजय मंडल, किशोर मंडल, बिनोद पोद्दार, विकास साह, ब्रह्मदैव मंडल, विक्रम, धीरज सिंह सहित अन्य रक्तवीरों ने भी रक्तदान के लिए अपनी सहमति दे दी है. आयोजकों द्वारा बताया गया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र, फलदार पौधे (पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए) एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा. संस्था के अध्यक्ष राजू सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य केवल रक्तदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और जागरूकता की भावना को मजबूत करना है. एक यूनिट रक्त किसी की भी जिंदगी बचा सकता है. हम सभी से अपील करते हैं कि इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी प्रेरित करें. साथ ही हम पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रक्तवीरों को पौधे देकर एक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं. इस मौके पर समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel