[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पेज तीन…धान खरीद से मंडियां गुलजार, सरकारी समितियां लक्ष्य में फिसड्डी

पेज तीन…धान खरीद से मंडियां गुलजार, सरकारी समितियां लक्ष्य में फिसड्डी

0
पेज तीन…धान खरीद से मंडियां गुलजार, सरकारी समितियां लक्ष्य में फिसड्डी

– अबतक की रिपोर्ट के अनुसार 8330 किसानों से करीब 69998 एमटी खरीद, खरीद का लक्ष्य एक लाख 65 हजार 555 एमटी -15 फरवरी तक धान खरीद की अंतिम समय-सीमा तय फोटो- विजय हाट मंडी में धान चेक करते व्यापारी प्रतिनिधि, बांकाः जिले में धान खरीद की गति काफी धीमी है. जनवरी माह का आधा समय बीत जाने के बावजूद अबतक संभावित लक्ष्य की पचास प्रतिशत भी खरीद नहीं हो पायी है. रिपोर्ट के अनुसार 16 जनवरी देर शाम तक 8330 किसानों से करीब 69998 एमटी खरीद की गयी है. जबकि, लक्ष्य एक लाख 65 हजार 555 एमटी है. इसके मुताबिक करीब 42 प्रतिशत ही खरीदरी हो पायी है. समितियां धान खरीद में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है. दूसरी ओर जिले की तमाम मंडियां इन दिनों धान की खरीद-बिक्री से गुलजार है. जिला मुख्यालय से ही करीब 15-20 किलोमीटर की दूरी पर पुनसिया-धोरैया मार्ग अंतर्गत विजयहाट की मंडी इन दिनों धान की वजह से काफी व्यस्त है. यहां प्रतिदिन जुगाड़, ट्रैक्टर, ठेला आदि से लाद कर धान मंडी में उतारा जा रहा है. किसानों की मानें तो यहां हर तरह के धान का अलग-अलग मूल्य है. सोनम सबसे अधिक कीमत पर बिक रही है. कोई अच्छी किस्म हो तो करीब 2400-2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भी किसान नगद भुगतान पा लेते हैं. ज्ञात हो कि धान खरीद के लिए अंतिम समय-सीमा 15 फरवरी तक ही निर्धारित है.

धान खरीद में बेलहर अव्वल, धोरैया पीछे

धान खरीद में बेलहर प्रखंड अभी सबसे आगे है. यहां 1551 किसानों से 1450 एमटी धान की खरीद की गयी है. जबकि, धोरैया खरीद में काफी पिछड़ा हुआ है. यहां अबतक 324 किसानों से करीब 2688 एमटी खरीद की गयी है. अन्य प्रखंडों की हालत खरीद के मामले में बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. अगर मंडी की तुलना पैक्स व व्यापार मंडल से की जाय तो जमीन-आसमान का अंतर प्रतीत होता है.

प्रखंडवार धान खरीद (एमटी में)

अमरपुर- 7250बांका- 5267बाराहाट- 3999बौंसी- 5405बेलहर- 14450चांदन- 7786धोरैया- 2688कटोरिया- 5789फुल्लीडुमर- 4377रजौन- 7803शंभुगंज- 5180—————-कहते हैं अधिकारीधान खरीद जारी है. किसानों की संख्या बढ़ रही है. लक्ष्य के अनुरूप खरीद के लिए सभी समिति को कहा गया है. सभी बीसीओ को भी आवश्यक निर्देश दिया गया है. प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जा रही है.

संतोष कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांका.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel