[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मतदान की स्थिति रिपोर्ट दो-दो घंटे में दें- डीडीसी

मतदान की स्थिति रिपोर्ट दो-दो घंटे में दें- डीडीसी

0
मतदान की स्थिति रिपोर्ट दो-दो घंटे में दें- डीडीसी

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटाें के साथ की बैठक बेलहर. विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान स्थित प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय परिसर में उप विकास आयुक्त सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपेंद्र सिंह ने बेलहर, चांदन व फुल्लीडुमर के सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से क्षेत्र की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी रखने, मतदान केंद्र की स्थिति को समझने, मतदान केंद्र पुन: निरीक्षण कर उसकी भौगोलिक स्थिति की पूर्ण जानकारी उपलब्ध कर रखने का निर्देश दिया. मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क स्थापित करते रहने का निर्देश दिया. मतदान केंद्र में लग रही सीसीटीवी कैमरा की स्थिति तथा पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरा की संचालन लगातार जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र के किसी भी विषय स्थिति के वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए होने वाली चीजों को सूचीबद्ध करने तथा समय पर मतदान करने के लिए होने वाली सभी संभावित परेशानी का पूर्वानुमान कर उसकी जानकारी उपलब्ध करने का निर्देश दिया ताकि मतदान के दिन समय रहते इसे पूरा कर लिया जा सके. 10 नवंबर को ईवीएम व मतदान सामग्री का डिस्पैच किया जायेगा. इसके बाद सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मी मतदाता कर्मी को सुरक्षित मतदान केंद्र पर पहुंचने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि मतदान के दिन 5:30 बजे मॉक पोल प्रारंभ हो जानी चाहिए. मतदान की स्थिति का रिपोर्ट प्रत्येक दो घंटा पर देनी है. बेलहर विधानसभा के 406 मतदान केंद्रों पर 11 नवंबर को मतदान होनी है. मौके पर मनरेगा डायरेक्टर सतीश कुमार, बेलहर बीडीओ कुमार सौरभ, चांदन बीडीओ अजेश कुमार, फुल्लीडुमर बीडीओ अमित प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel