[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर हुए खाक, लाखों का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर हुए खाक, लाखों का नुकसान

0
शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर हुए खाक, लाखों का नुकसान

चांदन. चांदन प्रखंड क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के बाराटांड़ गांव के सिंह टोला में रविवार को भीषण आग लग गयी. शॉर्ट-सर्किट से घटित अग्निकांड में पांच घर जलकर खाक हो गए. इस घटना में लगभग 10 लाख रूपये से भी अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. आग की लपट देखकर घर से बाहर काम कर रहे गृहस्वामियों ने शोर मचाया. इससे गांव के लोगों ने बाल्टी व मोटर चलाकर आग पर काबू का प्रयास किया. फिर सूचना पर पहुंची अग्निशामक दल के कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. प्राय: सभी घरों के अधिकांश सामान जलकर खाक बन चुके थे. अग्निकांड में जले सामानों में नकदी के अलावा सोना व चांदी के जेवरात, आलू, चना, सरसौं, गेहूं, धान, चावल जमीन से संबंधित दस्तावेज आदि शामिल हैं. ग्रामीण विष्णु सिंह ने बताया कि एक ही घर में अलग-अलग कमरा बनाकर पांच घरों के परिवार रहते थे. जिसमें फौजदार सिंह, चम्पा देवी, हेमा देवी पति स्वर्गीय गोपाल सिंह, लक्ष्मी देवी पति कैलाश सिंह, गिरजानंद सिंह पिता स्वर्गीय सहदेव सिंह शामिल हैं. शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया. घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पीड़ित गृहस्वामियों ने जिला प्रशासन से अग्निकांड की जांच व समुचित मुआवजा राशि एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel