[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जोश. वाइटी टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जोश. वाइटी टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

0
बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखा जोश. वाइटी टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया के अर्जुन मैदान में बच्चों द्वारा आयोजित डीपीएल (धूम पिच लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और रोमांच के साथ हुआ. उद्घाटन मुकाबले में वाईटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीएच टीम को 37 रनों से हराकर जीत अपने नाम कर ली. टूर्नामेंट को लेकर बच्चों और स्थानीय खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईटी टीम ने बनाए 91 रन

मैच में वाईटी टीम के कप्तान सचिन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 91 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीएच टीम निर्धारित रन नहीं बना सकी और मुकाबला 37 रनों से हार गई. मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. मैदान पर दर्शकों की भी अच्छी भीड़ जुटी रही.

बल्लेबाजी से जीता दर्शकों का दिल

उद्घाटन मुकाबले में पियुष कुमार ने सबसे ज्यादा रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उनकी शानदार बल्लेबाजी टीम की जीत में अहम साबित हुई.आरसीएच टीम के कप्तान ऋषु यादव भी मैच के दौरान मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए. पूरे मैच के दौरान रोमांचक माहौल बना रहा और बच्चों का जोश देखने लायक था.

बच्चों की पहल को मिल रहा लोगों का समर्थन

डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया है. टूर्नामेंट का संचालन ऋतु राज के नेतृत्व में किया जा रहा है. स्थानीय लोग भी बच्चों की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग कर रहे हैं.इस अवसर पर शिक्षा प्रेमी चुनचुन कुमार. अंशु राज. राजेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में खेल प्रतिभा निखरती है और उन्हें सकारात्मक दिशा मिलती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel