[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका चिरैया में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

चिरैया में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

0
चिरैया में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव स्थित सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाए गए मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की है. यह कार्रवाई हाई कोर्ट पटना द्वारा जारी आदेश के बाद सीओ रजनी कुमारी के नेतृत्व में की गयी इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार व बीसीओ सुबोध कुमार सिंह सहित भारी संख्या पुलिस फोर्स भी तैनात रही. अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी के माध्यम से उक्त गांव निवासी मुर्शीद मंसुरी, मो मंगल, मो रईस, मो अनवर मंसुरी, मोजलील, मोरूसतम, कविता देवी, छोटू साह समेत 34 अतिक्रमणकारियों के चंगुल से किये गए अतिक्रमण स्थल को मुक्त करा लिया गया. मौके पर सीओ ने बताया कि पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर 39 लोगों के द्वारा किये गए सरकारी भूमि की अतिक्रमण मुक्त कराना था. पूर्व में अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण स्थल को मुक्त कराने को लेकर नोटिस भी निर्गत किया गया था. लेकिन अतिक्रमणकारी ने अतिक्रमित भूमि को खाली नहीं किया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को जेसीबी की मदद से अतिक्रमित भूमि को खाली करा लिया गया है. आगे बताया कि चिरैया गांव के चंदन तथा जितेंद्र मलिक भूमिहीन थे तथा मो इसहाक एवं मंगल दास का मकान इंदिरा आवास से बना हुआ पाया गया, जबकि अतिक्रमणकारी श्यामावती देवी के नाम से जमाबंदी चल रही है. जिसको लेकर रद्दीकरण प्रस्ताव की प्रक्रिया की जा रही है. उक्त पांचों अतिक्रमण कारियों को छोड़ अन्य अतिक्रमण कारियों के चंगुल से अतिक्रमित भूमि को खाली करा लिया गया. इस मौके पर सीआइ राजेश कुमार झा, राजस्व कर्मचारी कौसर आलम समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel