[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका ट्रक के धक्का से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक पर सदर थाना में मामला दर्ज

ट्रक के धक्का से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक पर सदर थाना में मामला दर्ज

0
ट्रक के धक्का से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक पर सदर थाना में मामला दर्ज

(बांका) से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

शहर स्थित जेल गेट के पास बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली पोल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया. इससे बिजली का पोल सहित तार आदि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. एसडीएम कार्यालय, परिवहन कार्यालय सहित आस-पास के मोहल्ले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गयी. हालांकि ट्रक पोल से मध्य रात में टकराया. इससे किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन लाइन कटने के बाद मोहल्लेवासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रक जब्त :

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारी को सूचना दी. जिसके बाद बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पोल आदि को दुरुस्त कराया और मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल कराया. बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभय रंजन ने बताया कि मौके से ट्रक को जब्त कर पुलिस पदाधिकारी को सौंप दिया गया है. साथ ही ट्रक चालक व मालिक पर सदर थाना में लिखते आवेदन देते हुए 1 लाख 90 हजार का जुर्माना लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि कनीय अभियंता के द्वारा दिए गये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कर्यवाही की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel