[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अमरपुर नगर पंचायत में पांच टीपीडी एमआरएफ और वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट के लिए ई-निविदा जारी

अमरपुर नगर पंचायत में पांच टीपीडी एमआरएफ और वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट के लिए ई-निविदा जारी

0
अमरपुर नगर पंचायत में पांच टीपीडी एमआरएफ और वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट के लिए ई-निविदा जारी

बांका से विभाशु की रिपोर्ट Banka News : जिले के अमरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर प्रशासन ने दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए अल्पकालीन ई-निविदा जारी की है. जिसके अंतर्गत पांच टीपीडी क्षमता का एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) और वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा. जारी जानकारी के अनुसार, पांच टीपीडी एमआरएफ प्लांट के निर्माण पर लगभग एक करोड़ 29 लाख 38 हजार रुपये खर्च किये जायेंगे. जबकि वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट के लिए लगभग 47 लाख 75 हजार की राशि निर्धारित की गयी है. दोनों परियोजनाओं को छह माह की समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. निविदा प्रक्रिया पूरी तरह ई-टेंडरिंग के माध्यम से विभागीय पोर्टल के माध्यम से पूरा किया जायेगा. प्री-बिड बैठक 30 मई कोे नगर पंचायत कार्यालय में होगी. निविदा प्रपत्र 27 मई से 09 जून तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जबकि आवेदन अपलोड करने की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित है.

परियोजना के प्रमुख लाभ

इस परियोजना के क्रियान्वयन से नगर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है. सबसे पहले, घरों और बाजारों से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित होगा, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी. एमआरएफ केंद्र के माध्यम से प्लास्टिक, कागज, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य कचरे की छंटाई होगी, जिससे रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलेगा और प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम होगा. वेस्ट टू कम्पोस्ट प्लांट के जरिए जैविक कचरे से उच्च गुणवत्ता वाली खाद तैयार की जायेगी, जिसका उपयोग कृषि और बागवानी में किया जा सकेगा. इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर सस्ती और प्राकृतिक खाद उपलब्ध होगी. इसके अलावा, कचरे के ढेर और लैंडफिल पर निर्भरता कम होने से दुर्गंध, जल प्रदूषण और पर्यावरणीय जोखिमों में कमी आएगी. मच्छर एवं संक्रमण फैलने की संभावना भी घटेगी, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel