[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बाइक से बचने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बाइक से बचने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

0
बाइक से बचने के प्रयास में पलटा ई-रिक्शा, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

बौंसी.

बौंसी-चंदन डैम मुख्य मार्ग पर सीएम कॉलेज के समीप शुक्रवार को एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. चालक को गहरी चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार झारखंड के मोतिया गांव निवासी राधे पंडित का 36 वर्षीय पुत्र मनोज पंडित अपने ई-रिक्शा से यात्रियों को लेकर चंदन डैम की ओर से बौंसी की तरफ आ रहा था. बताया जाता है कि ई-रिक्शा पर करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे. इसी दौरान सीएम कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना में चालक मनोज पंडित को गंभीर चोटें आई हैं. वहीं ई-रिक्शा पर सवार झारखंड के पौड़याहाट थाना क्षेत्र के महरा गांव निवासी स्वर्गीय सलकु हांसदा के 55 वर्षीय पुत्र किरानी हांसदा और 46 वर्षीय महिला मारंगमय हांसदा भी गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सभी लोग कटोरिया थाना क्षेत्र के नकटी जमुआ गांव से लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही ई-रिक्शा चालक के रिश्तेदार, बाराहाट थाना क्षेत्र के धोबनी गांव निवासी प्रहलाद पंडित तथा बौंसी पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया. ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कुमारी अर्चना ने प्राथमिक उपचार किया. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel