[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बौंसी में 56 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बौंसी में 56 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
बौंसी में 56 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बौसी(बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बिहार में लागू शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब तस्कर अब नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं. बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे ही मामले का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. खास बात यह रही कि शराब की खेप किसी ट्रक या कार से नहीं, बल्कि बिना नंबर वाले ई-रिक्शा से ले जाई जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

Sukhaniya Bridge पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार भागलपुर-दुमका मुख्य सड़क पर स्थित सुखनिया पुल के समीप बौंसी थाना पुलिस सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक बिना नंबर का ई-रिक्शा आता दिखाई दिया. पुलिस को वाहन की गतिविधि संदिग्ध लगी, जिसके बाद उसे रोककर तलाशी ली गई.जांच के दौरान ई-रिक्शा से विभिन्न ब्रांड की कुल 56.115 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

झारखंड कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, पिता ओमप्रकाश मिश्रा, निवासी दलिया थाना बौंसी तथा पारस कुमार, पिता प्रदीप साह, निवासी बलिया थाना बलबड्डा जिला गोड्डा, झारखंड के रूप में हुई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस इलाके में सप्लाई किया जाना था.सीमावर्ती इलाके होने की वजह से बांका में झारखंड से शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.

E-Rickshaw बना तस्करों का नया हथियार

बौंसी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शराब तस्कर अब छोटे वाहनों का इस्तेमाल कर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं. पहले निजी कार और मालवाहक वाहनों से शराब लाई जाती थी, लेकिन अब ई-रिक्शा जैसे साधनों का भी उपयोग किया जा रहा है.हालांकि पुलिस की लगातार कार्रवाई से तस्करों पर दबाव बढ़ा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

शराबबंदी कानून के बावजूद चुनौती बरकरार

बिहार सरकार द्वारा लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और अपराधों में कमी लाना है. इसके बावजूद सीमावर्ती इलाकों से शराब की तस्करी प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है. फिलहाल बौंसी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel