[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में शराब के नशे में भैसुर और भतीजे का उत्पात, दंपती को पीटा

बांका में शराब के नशे में भैसुर और भतीजे का उत्पात, दंपती को पीटा

0
बांका में शराब के नशे में भैसुर और भतीजे का उत्पात, दंपती को पीटा

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में घरेलू विवाद ने शुक्रवार की रात हिंसक रूप ले लिया. रिश्तेदारी के विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की गयी. पीड़िता ने अपने भैसुर और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. घटना के बाद घायल दंपती का इलाज देर रात रेफरल अस्पताल में कराया गया.

मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, धर्मपुर गांव निवासी नरोत्तम राय की पत्नी रानी कुमारी का किसी मामूली बात को लेकर अपने भैसुर जयकांत राय से विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जयकांत राय और उसका पुत्र सुमित राय गाली-गलौज करते हुए रानी कुमारी के साथ मारपीट करने लगे. महिला के शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति नरोत्तम राय को भी दोनों ने बेरहमी से पीट दिया. पीड़िता रानी कुमारी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ. ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में गांव में हंगामा और मारपीट करते रहते हैं, जिससे लोग परेशान हैं.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना में घायल दंपती को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से देर रात रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया. दोनों को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद बांधुआ कुरावा थाना सक्रिय हो गया. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel