[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग से की मारपीट, गिरफ्तार

नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग से की मारपीट, गिरफ्तार

0
नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग से की मारपीट, गिरफ्तार

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र के गज्जर गांव में एक बुजुर्ग के साथ मारपीट और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, गज्जर गांव निवासी 64 वर्षीय श्रीकांत मंडल ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि 15 मार्च की सुबह वे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी दौरान गांव के ही सोनू मंडल कथित रूप से शराब के नशे में उनके दरवाजे पर पहुंच गये और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगे. जब श्रीकांत मंडल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ती देख पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू मंडल को हिरासत में लेकर थाना ले गयी. थाना में ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर उसके द्वारा शराब सेवन किए जाने की पुष्टि होने की बात कही गयी है. पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी कई बार शराब के नशे में गाली-गलौज और दुर्व्यवहार कर चुका है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं बौंसी पुलिस ने कोर्ट वारंटी के मामले में नवीनगर निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र अनिल राय को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel