[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बाइक पर स्टंट करने के दौरान चालक गिरकर जख्मी, रेफर

बाइक पर स्टंट करने के दौरान चालक गिरकर जख्मी, रेफर

0
बाइक पर स्टंट करने के दौरान चालक गिरकर जख्मी, रेफर

अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के समीप बाइक पर स्टंट करने के दौरान चालक गिरकर जख्मी हो गया. जख्मी चालक बेहोशी हालत में सड़क किनारे पड़ा हुआ था. इसी दौरान उक्त मार्ग होकर गुजर रहे स्थानीय गोपालपुर गांव के कुछ लोगों की नजर जख्मी पर पड़ा. ग्रामीणों ने जख्मी को उठाकर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के जेब में रखा आधार कार्ड से उनकी पहचान क्षेत्र के उत्तरी टोला भिखनपुर निवासी अभिषेक कुमार पिता अशोक सिंह के रुप में हुई. जिसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए भागलपुर के लिए निकल गये. प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि युवक पवई की तरफ से बाइक चलाते हुये अमरपुर की ओर जा रहा था. तभी अचानक युवक बाइक की हैंडल छोड़कर चलती वाहन पर खड़ा हो गया. जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और युवक गिरकर जख्मी गया. जख्मी की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel