[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका धर्मराय गांव में पसरा मातम: दो युवकों की हत्या के बाद जैसे ही पहुंचे शव, चीख-पुकार से कांपा पूरा इलाका

धर्मराय गांव में पसरा मातम: दो युवकों की हत्या के बाद जैसे ही पहुंचे शव, चीख-पुकार से कांपा पूरा इलाका

0
धर्मराय गांव में पसरा मातम: दो युवकों की हत्या के बाद जैसे ही पहुंचे शव, चीख-पुकार से कांपा पूरा इलाका
शव के पास रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण

अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Double Murder : बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव में दो युवकों की हत्या के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटना से ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं.

शनिवार को गोली मारकर की गई थी हत्या

मृतकों की पहचान धर्मराय गांव निवासी अर्जुन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुंजन सिंह और जगदीश सिंह के 36 वर्षीय पुत्र सिट्टु सिंह के रूप में हुई है. दोनों की शनिवार को अमरपुर प्रखंड के रतनपुर मकदुमा पंचायत अंतर्गत बलिया संथाली टोला के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गुंजन सिंह के पिता अर्जुन सिंह, मां कुसुमलता देवी तथा सिट्टु सिंह की पत्नी संजु देवी सहित अन्य परिजनों का विलाप देखकर गांव का माहौल गमगीन हो गया.

बहन ने दर्ज कराया हत्या का मामला

Double Murder : मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक गुंजन सिंह की बहन बीणा देवी का फर्द बयान दर्ज किया. उन्होंने गोरगम्मा पंचायत के अठमाहा गांव निवासी सचिन सिंह समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए साजिश के तहत अपने भाई और उनके पड़ोसी की हत्या करने का आरोप लगाया है. बीणा देवी का आरोप है कि सचिन सिंह पहले भी उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता था.

जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के पूर्व मुखिया कैलाश दूबे, वर्तमान मुखिया नरोत्तम तिवारी, मोहन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मृतकों के घर पहुंचे. सभी ने परिजनों को सांत्वना दी और प्रशासन से हत्याकांड में शामिल आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पुलिस ने जल्द खुलासे का दिया भरोसा

पुलिस ने बताया कि मृतक की बहन के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

गांव में नहीं जला चूल्हा

ग्रामीणों के अनुसार गुंजन सिंह का बड़ा भाई, पत्नी और बच्चे बाहर रहते हैं. उनके गांव पहुंचने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा. वहीं सिट्टु सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को कर दिया गया. घटना के दूसरे दिन भी धर्मराय गांव में शोक के कारण अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला और पूरा गांव गम में डूबा रहा.

ALSO READ: अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel