बांका. बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गयी. जनसुनवाई के दौरान डीएम ने दूर दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुन कर निर्धारित समय में निष्पक्ष त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया. वहीं जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गयी. कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने एवं जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.