[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका जिप उपाध्यक्ष सोनी सिंह की कुर्सी सुरक्षित, गिरा अविश्वास प्रस्ताव

जिप उपाध्यक्ष सोनी सिंह की कुर्सी सुरक्षित, गिरा अविश्वास प्रस्ताव

0
जिप उपाध्यक्ष सोनी सिंह की कुर्सी सुरक्षित, गिरा अविश्वास प्रस्ताव

बांका. जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी सिंह की कुर्सी बच गयी है. शनिवार को उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक समाहरणालय सभागार में बुलायी गयी थी. सोनी सिंह के अतिरिक्त एक भी जिप सदस्य की मौजूदगी बैठक में नहीं होने की वजह से यह अविश्वास प्रस्ताव बगैर चर्चा के ही गिर गया. जानकारी के मुताबिक, बैठक सुबह 11 से 12 बजे तक रखी गयी थी. जिप उपाध्यक्ष, डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मी बैठक में नियम समय पर उपस्थित हुए, लेकिन एक भी जिप सदस्य नहीं आए. सदस्यों की गैर मौजूदगी की वजह से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी और आवेदन को भी अस्वीकृत कर दिया गया. डीडीसी सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय तक सदस्यों का इंतजार किया गया, परंतु अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा के लिए उपाध्यक्ष के अतिरिक्त एक भी सदस्य नहीं आए, इसलिए इस अविश्वास प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया. सदस्यों की गैर मौजूदगी की वजह से जिप उपाध्यक्ष की कुर्सी इस कार्यकाल के लिए पूरी तरह सुरक्षित हो गयी. दरअसल, जिप उपाध्यक्ष के खिलाफ जिप सदस्य अमन कुमार हेंब्रम, सुमन पासवान, मनोज सिंह, काजल भारती, रिया कुमारी व अंजु कुमारी अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने के लिए जिला परिषद कार्यालय में आवेदन दिया था. इस बावत चार अप्रैल शनिवार को इसपर चर्चा के लिए विशेष बैठक बुलायी गयी थी. गौरतलब हो कि अविश्वास प्रस्ताव स्वीकृत करने के लिए 17 जिप सदस्यों की सहमति आवश्यक है. ज्ञात हो कि अब इनके खिलाफ इस कार्यकाल तक अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता है. विशेष बैठक के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बैठक से बाहर आने पर जिप उपाध्यक्ष का उनके समर्थकों ने स्वागत किया. साथ ही जिप कार्यालय में फूल माला पहनाकर अभिवादन किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel