[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका रेफरल अस्पताल बौंसी में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित

रेफरल अस्पताल बौंसी में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित

0
रेफरल अस्पताल बौंसी में दिव्यांगता जांच शिविर आयोजित

बौंसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट,

स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शनिवार को रेफरल अस्पताल बौंसी में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बौंसी एवं बाराहाट प्रखंड के दिव्यांगजन बड़ी संख्या में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच की गयी. वहीं जांच के बाद दिव्यांगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी. वहीं रेफरल प्रभारी और अस्पताल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष जांच शिविरों का आयोजन किया है.

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक रहे मौजूद

रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार के निर्देशन में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बाराहाट की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रेशमी सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर भारती, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अहमद रजा खां, डॉ उत्तम कुमार,डॉक्टर रंजन कुमार, डॉक्टर ऋषिकेश कुमार सिन्हा, सीएचओ राघव कुमार, अलका भारती, अनामिका प्रिया, सोनाली कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने दिव्यांगजनों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. जांच के उपरांत पात्र लाभुकों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई. हालांकि जिन दिव्यांगों में थोड़ा संशय है, उन्हें रेफर कर दिया गया है. उनके दिव्यांगता की जाँच बांका सदर अस्पताल में होने के बाद प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य किया जाएगा.

योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने को लगा शिविर

शिविर के दौरान अस्पताल परिसर में पंजीकरण, जांच एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के माध्यम से किया गया था. अधिकारियों ने कहा कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सरकारी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.शिविर के सफल संचालन में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel