[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, गंभीर हालत में महिला पहुंची अस्पताल

उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, गंभीर हालत में महिला पहुंची अस्पताल

0
उमस भरी गर्मी में बढ़ रहे डायरिया के मरीज, गंभीर हालत में महिला पहुंची अस्पताल

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में मंगलवार को डायरिया से पीड़ित एक महिला को गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया. महिला को लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत थी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. मेडिकल टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू करते हुए स्लाइन, ओआरएस और आवश्यक दवाइयां दीं, जिसके बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ.

देर रात बिगड़ी महिला की तबीयत

जानकारी के अनुसार तरगच्छा गांव निवासी सियाराम पंडित की 36 वर्षीय पत्नी बसंती देवी को देर रात से ही लगातार उल्टी और दस्त हो रहा था. गर्मी और कमजोरी के कारण उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

मेडिकल टीम ने शुरू किया इलाज

सीएचसी पहुंचते ही मेडिकल टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया. डॉक्टरों ने महिला को स्लाइन चढ़ाया और ओआरएस के साथ जरूरी दवाइयां दीं. इलाज के बाद महिला की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा. अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को खानपान और साफ-सफाई को लेकर भी जरूरी सलाह दी.

उमस भरी गर्मी से बढ़ रही बीमारियां

क्षेत्र में लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं. अस्पतालों में बुखार, तेज सिरदर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. हीट वेव से प्रभावित मरीज भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं.

डॉक्टरों ने लोगों को दी सावधानी बरतने की सलाह

स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को गर्मी और उमस के दौरान साफ पानी पीने, बासी भोजन से बचने और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देने की सलाह दी है. डॉक्टरों का कहना है कि लगातार उल्टी-दस्त होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है, क्योंकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel