धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Banka News : धोरैया (बांका) प्रखंड के ताहिरपुर गौरा पंचायत अंतर्गत गौरा गांव में पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. गांव के लोगों ने जलमीनार से जुड़े पंप चालक पर जानबूझकर पानी की सप्लाई बाधित करने का आरोप लगाते हुए धोरैया बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपा है.ग्रामीण रमण कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, विजय सिंह, चंदर ठाकुर, छंगूरी कुमार, कैलाश मंडल और मानस सिंह समेत कई लोगों ने आवेदन में बताया है कि गांव में स्थापित मोटर और बोरिंग पूरी तरह से कार्यरत हैं. इसके बावजूद पंप चालक समय पर मोटर चालू नहीं करता, जिससे नियमित जलापूर्ति प्रभावित रहती है.