[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दिल्ली में काम कर रहे बेलहर के मजदूर की हत्या, बसमत्ता गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम

दिल्ली में काम कर रहे बेलहर के मजदूर की हत्या, बसमत्ता गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम

0
दिल्ली में काम कर रहे बेलहर के मजदूर की हत्या, बसमत्ता गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम
अविनाश तांती का फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन.

बेलहर बांका से अभय कुमार ‘सोनू’ की रिपोर्ट

Delhi Murder Bihar Migrant Worker : बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव के रहने वाले प्रवासी मजदूर अविनाश तांती की दिल्ली में अपराधियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़गई.

दिल्ली में मोबाइल लूट का विरोध बना मौत की वजह

जानकारी के अनुसार अविनाश तांती दिल्ली के आजाद नगर में अपने बड़े भाई करण तांती के साथ रहकर टाइल्स और मार्बल मिस्त्री का काम करता था. दोनों भाई एक ही कमरे में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे.

परिजनों के अनुसार 12 जून की रात अविनाश खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था. इसी दौरान चार अपराधियों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर अपराधियों ने उसके गर्दन के पास चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद घायल अविनाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलते ही उसके माता-पिता भी दिल्ली पहुंच गए. गंभीर रूप से घायल युवक ने 16 जून की रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम

अविनाश का शव जैसे ही बसमत्ता गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. पिता शंकर तांती, माता ममता देवी, भाई करण तांती और बहन किरण कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल फैल गया.

मेहनत की तलाश में गया था दिल्ली, लौटा शव

परिजनों ने बताया कि अविनाश मात्र दो महीने पहले ही काम के सिलसिले में दिल्ली गया था. वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मेहनत कर रहा था, लेकिन एक दर्दनाक घटना ने उसकी जिंदगी छीन ली.

प्रशासनिक मदद का आश्वासन

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया विजय हांसदा मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रोजी-रोटी की तलाश में बाहर जाने वाले युवाओं की सुरक्षा अब भी एक बड़ी चिंता बनी हुई है

Also Read : प्रभात इंपैक्ट : खबर प्रकाशित होने के बाद जागा विभाग, पंजवारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगा अग्निशामक यंत्र

Also Read : प्रभात इंपैक्ट : सात वर्षों से जमी गंदगी हटाने का अभियान शुरू, जेसीबी से गांव की सफाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel