[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका फुल्लीडुमर ग्रामीणों का ऐलान : केडिया में ही बने डिग्री कॉलेज, नहीं तो होगा आंदोलन

फुल्लीडुमर ग्रामीणों का ऐलान : केडिया में ही बने डिग्री कॉलेज, नहीं तो होगा आंदोलन

0
फुल्लीडुमर ग्रामीणों का ऐलान : केडिया में ही बने डिग्री कॉलेज, नहीं तो होगा आंदोलन

बांका से निरंजन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत केडिया में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के संभावित स्थानांतरण के विरोध में ग्रामीण एकजुट हो गए हैं. केडिया हाट परिसर में आयोजित बैठक में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एक स्वर में कहा कि कॉलेज के लिए केडिया सबसे उपयुक्त स्थान है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से कॉलेज को बदलाचक गांव स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जायेगा.

कॉलेज स्थानांतरण की चर्चा से बढ़ी नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि केडिया में डिग्री कॉलेज खोलने की विभागीय प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी. लेकिन हाल के दिनों में कॉलेज को बदलाचक गांव में स्थापित करने और वहां जमीन निरीक्षण किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गयी है. उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है.

केडिया को बताया सबसे उपयुक्त स्थान

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केडिया भौगोलिक दृष्टिकोण से डिग्री कॉलेज के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है. यहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और यह क्षेत्र कई गांवों के छात्रों के लिए केंद्र बिंदु का काम कर सकता है. कॉलेज बनने से दूरदराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

एससी-एसटी और पिछड़े वर्गों के छात्रों को होगा लाभ

ग्रामीणों का कहना है कि केडिया क्षेत्र अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों की बड़ी आबादी वाला इलाका है. यहां कॉलेज खुलने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा. यदि कॉलेज को अन्यत्र स्थापित किया गया तो इन वर्गों के युवाओं को सबसे अधिक नुकसान होगा.

ज्ञापन सौंपने और आंदोलन की चेतावनी

बैठक में निर्णय लिया गया कि डिग्री कॉलेज को केडिया में ही स्थापित करने की मांग को लेकर जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारियों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गयी तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा.

ग्रामीणों ने दिखायी एकजुटता

बैठक को वरीय शिक्षक उपेंद्र कुमार, युवा समाजसेवी विकास कुमार, गोविंद यादव और भूदेव दास ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश यादव ने की, जबकि मंच संचालन मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र जूनियर ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel