[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका रजौन में जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी मुसीबत, हर दिन हादसे और जाम से जूझ रहे लोग

रजौन में जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी मुसीबत, हर दिन हादसे और जाम से जूझ रहे लोग

0
रजौन में जानलेवा गड्ढे ने बढ़ायी मुसीबत, हर दिन हादसे और जाम से जूझ रहे लोग

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बिहार और झारखंड को जोड़ने वाले भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित पुनसिया चौक इन दिनों एक बड़े गड्ढे के कारण चर्चा में है. रजौन थाना क्षेत्र के इस व्यस्त चौक पर बना गड्ढा लगातार हादसों का कारण बन रहा है. बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है. गड्ढे में जलजमाव होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय लोग दुर्गंध और बीमारियों के खतरे से चिंतित हैं.

बड़े वाहनों के फंसने से लगता है लंबा जाम

पुनसिया चौक पर भागलपुर-हंसडीहा मार्ग को धोरैया से इंग्लिश मोड़ जाने वाली सड़क क्रॉस करती है. चौक पर वाहनों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहती है. ऐसे में सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे में अक्सर भारी वाहन फंस जाते हैं, जिससे घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार राहगीरों और वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ता है.

जलजमाव और कचरे से बढ़ी नारकीय स्थिति

बारिश का पानी लंबे समय तक गड्ढे में जमा रहता है. इसके साथ ही कुछ स्थानीय दुकानदारों द्वारा फल और सब्जियों का कचरा भी उसी गड्ढे में फेंक दिया जाता है. नतीजतन वहां गंदगी का अंबार लग गया है और दुर्गंध से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोग बताते हैं कि यह समस्या नई नहीं है, लेकिन अब तक इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

दोपहिया वाहन चालकों के लिए बना खतरा

सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है. चौक पर जाम और भीड़भाड़ के बीच निकलने की कोशिश में कई बाइक सवार और साइकिल चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल हो चुके हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है.

सड़क बनी कीचड़ का मैदान

जलजमाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा कीचड़ में तब्दील हो गया है. मुख्य गड्ढे के आसपास भी कई छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क और अधिक खतरनाक हो गई है. राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना अब जोखिम भरा हो गया है.

बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

गड्ढे में जमा गंदा पानी अब स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है. लोगों का कहना है कि यहां मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका गहरा गई है. स्थानीय निवासी जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दे रहे हैं.

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

पुनसिया और आसपास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन तथा पथ निर्माण विभाग से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की है. लोगों का कहना है कि गड्ढे की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था होने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है. स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel