[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका हरिपुर में 12 दिनों से अंधेरा, चोरी के बाद नहीं लगा ट्रांसफार्मर

हरिपुर में 12 दिनों से अंधेरा, चोरी के बाद नहीं लगा ट्रांसफार्मर

0
हरिपुर में 12 दिनों से अंधेरा, चोरी के बाद नहीं लगा ट्रांसफार्मर

पंजवारा. विकास के दावों के बीच हरिपुर गांव के लोग 12 दिनों से अंधेरे में जीवन यापन को मजबूर हैं. गांव का ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप है. करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाये जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों के अनुसार 12 दिन पूर्व चोरों ने रात के अंधेरे में गांव का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया. घटना की सूचना तत्काल संबंधित जेई और विभागीय अधिकारियों को दी गयी. बावजूद इसके अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

अंधेरे में कट रही रात, ठप पड़ा कामकाज

बिजली नहीं रहने से गांव की रात पूरी तरह अंधेरे में गुजर रही है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. मोबाइल चार्जिंग, पानी की आपूर्ति और छोटे-मोटे व्यवसाय भी ठप पड़ गये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से परेशानी और बढ़ गयी है.

कहते हैं अधिकारी

जेई ने बताया कि विभाग की ओर से आश्वासन मिला है कि दो दिनों के भीतर ट्रांसफार्मर चालू कर दिया जायेगा. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel