[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका नशा मुक्ति का अलख जगाने शहर में निकाली गयी साइकिल रैली

नशा मुक्ति का अलख जगाने शहर में निकाली गयी साइकिल रैली

0
नशा मुक्ति का अलख जगाने शहर में निकाली गयी साइकिल रैली

थाना परिसर से निकली इस रैली में अधिकारियों ने साइकिल से किया शहर का भ्रमण अमरपुर. पुलिस सप्ताह दिवस पर सोमवार को नशा मुक्ति का अलख जगाने के लिए बीडीओ प्रतीक राज व थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर में साइकिल रैली निकाली गयी. थाना परिसर से निकली इस रैली के दौरान बीडीओ व थानाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों व कर्मियों ने साइकिल से बंगाली टोला, प्रखंड कार्यालय परिसर, गोला चौक, बस स्टैंड, पुरानी चौक व हाट परिसर सहित पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुन थाना परिसर पहुंची. इस दौरान नशे से होने वाली नुकसान तथा उनके दुष्परिणामों से आमलोगों को अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की अपील की. मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस सप्ताह दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज के प्रति हमसबों की जवाबदेही का प्रतीक माना गया है. नशा आज के युवाओं की भविष्य को खोखला कर रहा है. पुलिस प्रशासन केवल कानुन लागु करने तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आमलोगों के बीच जागरूकता फैलाना हमारी पहली प्राथमिकता है. वहीं बीडीओ ने कहा कि नशा मुक्त समाज की निर्माण के लिए प्रशासन एवं समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें एवं सकारात्मक कार्यो के लिए प्रेरित करें. बाद में अधिकारियों ने आमलोगों को नशा त्यागने तथा इसके प्रति आम लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत आगे भी विभिन्न समाजिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. ताकि पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और मजबूत हो सके. साइकिल रैली के दौरान दारोगा मुकेश कुमार व सतीश कुमार सिंह के अलावा थाना व प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel