[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका विश्वम्भरचक विद्यालय में दीक्षांत सह विदाई समारोह का आयोजन

विश्वम्भरचक विद्यालय में दीक्षांत सह विदाई समारोह का आयोजन

0
विश्वम्भरचक विद्यालय में दीक्षांत सह विदाई समारोह का आयोजन

फोटो 16 बांका 04-कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व छात्र-छात्राएं अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत विश्वम्भरचक गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सह दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया. समारोह में मुख्य रूप से भागलपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अहसन, पंचायत के मुखिया अर्चना देवी, पूर्व वरीय साधनसेवी संजय कुमार सिंह उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान वर्ग अष्टम के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ प्रगति पत्रक प्रदान किया गया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने विदाई गीत गाकर मौजूद अतिथियों व विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भावविभोर कर दिया. कार्यक्रम के दौरान गणित ओलम्पियाड (6-8 बालिका) वर्ग की प्रतियोगिता में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा नव्या कुमारी को क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक व मुखिया ने बुके, शिल्ड व कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया. मौके पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि आज विद्यालय की छात्रा नव्या कुमारी ने प्रतियोगिता में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त जिले का नाम रौशन किया है. उन्होंने छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन मिले तो विद्यार्थियों को सफलता की सीढ़ी चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है. मुखिया ने कहा कि विद्यालय का नाम छात्राओं ने सूबे रौशन किया गया है. इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बधाई के पात्र है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि गुरूवार को अष्टम वर्ग के 74 छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र के साथ प्रगतिपत्रक प्रदान किया गया. उन्होंने बताया कि भागलपुर प्रमंडल के शिक्षा उपनिदेशक से 2020 में उन्नयन क्लासेस के दौरान कई महत्वपूर्ण चीजों को समझने का मौका मिला. आज उनके द्वारा बताये गये मार्गो पर चलकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि अगर हौसला हो बुलंद तो आंधी में भी चिराग जलते है. इसी कहावत को विद्यालय की छात्रा नव्या कुमारी ने गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता में सच करके दिखाया है. पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा स्वीटी कुमारी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया व मंच संचालन वरीय साधनसेवी ने किया. कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने मासिक पत्रिका आरंभ का विमोचन किया. इसका प्रतिमाह प्रकाशन किया जायेगा. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार दूबे, श्याम जी मौर्य, उमेश कुमार अभिभावक राजाराम पाठक समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel