[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन हैक, साइबर थाना से कार्रवाई की मांग

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन हैक, साइबर थाना से कार्रवाई की मांग

0
कांग्रेस जिलाध्यक्ष का फोन हैक, साइबर थाना से कार्रवाई की मांग

बांका. दी भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भागलपुर के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह का मोबाइल फोन साइबर ठग की गिरफ्त में आ गया है. जिस मामले में अध्यक्ष ने साइबर थाना को लिखित शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने बताया है कि मेरे नाम पर मोबाइल नंबर 9939487694 एवं 7992365545 निर्गत है, जिसका उपयोग मेरे द्वारा किया जाता है. मंगलवार को करीब 12.30 बजे मेरे पहले मोबाइल नंबर 9939487694 पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 9835348245 से व्यक्ति फोन करता है और कहता है कि आपके नाम पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से पार्सल आया है, जिसका डिलीवरी किया जाना है. पार्सल डिलीवरी के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पता कंफर्म कर दीजिये. जिसके बाद मेरे द्वारा दूसरे मोबाईल नंबर से कॉल किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद मेरे मोबाइल नंबर पर आने वाले सभी कॉल, मैसेज किसी अज्ञात व्यक्ति के पास जाने लगा. कॉल करने वाले व्यक्ति के द्वारा संंबंधित अज्ञात व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया जाने लगा कि मैं जितेंद्र सिंह का असिस्टेंट हूं. जिसमें कई लोगों को शक हुआ. और हमसे संपर्क कर जानकारी दी. तब मुझे पता चला कि मेरे मोबाइल नंबर को हैक कर लिया गया है. वहीं अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि टॉल फ्री नंबर ऑटो डिलीट हो गया है. जिस मामले में सेंट्रल को ऑपरेटिव अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह ने बताया है कि इससे हमारी गोपनीयता भंग हो सकती है. और साइबर थाना से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel