[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के बौंसी मुख्य चौक पर जानलेवा गड्ढा, हर दिन हादसे को दे रहा दावत

बांका के बौंसी मुख्य चौक पर जानलेवा गड्ढा, हर दिन हादसे को दे रहा दावत

0
बांका के बौंसी मुख्य चौक पर जानलेवा गड्ढा, हर दिन हादसे को दे रहा दावत

बौसी,(बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट,

नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य चौक पर सड़क के बीच बना बड़ा गड्ढा अब लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में बाइक, ऑटो, स्कूल वाहन और भारी वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से बने इस गड्ढे की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह गड्ढा अब सिर्फ सड़क की खराब स्थिति नहीं, बल्कि बड़े हादसे का संकेत बन चुका है. खासकर बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. वहीं रात के समय अंधेरे में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है. कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिर चुके हैं.मुख्य चौक होने के कारण दिनभर यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्ग राहगीरों तक सभी को इस रास्ते से गुजरना पड़ता है.स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भारी वाहनों के गुजरने से गड्ढा लगातार और बड़ा होता जा रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. नागरिकों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य चौक जैसे व्यस्त इलाके में सड़क की तत्काल मरम्मत करायी जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था हो.लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर प्रशासन से अखबार के जरिए अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द उसकी मरम्मती कराई जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel