[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका जनसंवाद स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

जनसंवाद स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

0
जनसंवाद स्थल पर सभी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समृद्धि यात्रा : भागलपुर कमिश्नर ने कटोरिया पहुंचकर की तैयारियों की समीक्षा

कटोरिया. कटोरिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 17 मार्च मंगलवार को संभावित समृद्धि यात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने रविवार को कटोरिया पहुंच कर सभी तैयारियों की समीक्षा की. इस मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व डीडीसी उपेंद्र कुमार सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ कटोरिया के निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज के समीप चिह्नित जन संवाद स्थल पर बनाए जा रहे जर्मन हैंगर वाटर व फायर प्रूफ पंडाल, स्टॉल एवं मंच के कार्य का निरीक्षण किया. संवेदक ने बताया कि देर रात्रि तक मंच व पंडाल तैयार हो जाएगा. पंडाल निर्माण के संबंध में संवेदक को कई आवश्यक निर्देश दिए गए. जन संवाद में काफी भीड़ आने की संभावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, हेली पैड निर्माण की स्थिति पर भी समीक्षा हुई. जनसंवाद स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह ने वन विभाग के निरीक्षण भवन में डीएम व एसपी सहित सभी वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. साथ ही सीएम के कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिए.

इस मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर श्रीनिवासन, एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार, सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र सिंह, डीपीएम ब्रजेश सिंह, डीटीओ अन्नू कुमारी, जीविका डीपीएम राकेश कुमार, कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार, हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार, कनीय अभियंता युवराज कुमार आदि मौजूद थे. विदित हो कि समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार के हाथों कटोरिया में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेज व जिला परिषद के आईबी भवन व मार्केट आदि का लोकार्पण होगा. फिर सीएम विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण करने के उपरांत जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel