[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, CM के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुख्य बातें

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

CM Visit Preparation: शंभुगंज प्रखंड के हरिवंशपुर स्थित प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन सक्रिय नजर आया. जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई. अधिकारियों ने मां दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की.

मंदिर के इतिहास और परंपरा से हुए अवगत

पूजा-अर्चना के बाद प्रधान पुजारी ने अधिकारियों को तेलडीहा दुर्गा मंदिर के स्थापना काल, धार्मिक महत्व और पूजा पद्धति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यहां बंगला रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना की परंपरा है.

पुजारी ने यह भी बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान यहां केवल जिले ही नहीं, बल्कि पूरे अंग क्षेत्र का सबसे बड़ा धार्मिक मेला आयोजित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

CM Visit Preparation: सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

मंदिर परिसर का स्थल निरीक्षण करते हुए डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देने का निर्देश दिया.

अधिकारियों ने वाहनों के पार्किंग स्थल, शंभुगंज और तारापुर की ओर बैरिकेडिंग व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास मार्गों को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की. साथ ही मौजूद कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए.

हेलिपैड और सड़क मार्ग का भी किया निरीक्षण

प्रशासनिक अधिकारियों ने तारापुर स्थित प्रस्तावित हेलिपैड स्थल का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा तारापुर से तेलडीहा मंदिर तक जाने वाले सड़क मार्ग की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया.

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.

कई अधिकारी और मंदिर समिति के सदस्य रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एडीएम अजीत कुमार, एसडीओ राजकुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास, शंभुगंज बीडीओ नीतीश कुमार, सीओ जुगनू रानी तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य शंकर दास और ललन दास समेत कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

ये भी पढ़े : दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया बिहार का मान, कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखाएंगे टैलेंट; इनके बारे में जानिए

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel