[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बिना कागजात चल रहे क्लिनिकों पर गिरी गाज, हिरासत में एक संचालक

बिना कागजात चल रहे क्लिनिकों पर गिरी गाज, हिरासत में एक संचालक

0
बिना कागजात चल रहे क्लिनिकों पर गिरी गाज, हिरासत में एक संचालक
??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

बौंसी बाजार में मेडिकल टीम का बड़ा एक्शन, कार्रवाई से मचा हड़कंप

बौंसी. जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर बौंसी बाजार स्थित नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को मेडिकल टीम ने सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान करीब एक दर्जन क्लिनिक और नर्सिंग होम की पड़ताल की गयी. अचानक हुई कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया. जांच टीम में बौंसी रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, बाराहाट प्रभारी रश्मि सिन्हा, हॉस्पिटल मैनेजर अमित कुमार, सअनि शंभू सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. टीम ने सीनर्जी, फायर सेफ्टी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. जांच के दौरान डैम रोड स्थित नीलिमा क्लिनिक के कथित डॉक्टर सादन कुमार किसी भी प्रकार के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. दस्तावेज नहीं दिखाने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. वहीं सुभम क्लिनिक के संचालक टीम के पहुंचने से पहले ही मौके से फरार हो गये. नाज ऑप्टिकल में जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर प्रतिष्ठान में ताला जड़ दिया गया. यहां की मशीन खराब पायी गयी, जिस पर अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगायी. बजरंग मेडिकल का फ्रिज भी खराब मिला, जिस पर संबंधित संचालक को सख्त चेतावनी दी गयी. इस अभियान के दौरान कई क्लिनिक संचालकों से आवश्यक कागजात मांगे गये और उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना वैध दस्तावेज और मानकों के संचालन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी. हालांकि इस दौरान थाना रोड में जांच घर संचालक और मेडिकल टीम के बीच जांच को लेकर तीखी बहस भी हुई. बताया जाता है कि बाद में हिरासत में लिए गए चिकित्सक को भी छोड़ दिया गया. टीम में शामिल अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेज दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel