[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व लौंगाय में चला स्वच्छता अभियान

श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व लौंगाय में चला स्वच्छता अभियान

0
श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व लौंगाय में चला स्वच्छता अभियान

कथा प्रेमियों व ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़कों को किया गया चकाचक, स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की अपील

धोरैया. ग्राम पंचायत लौंगाय में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है. इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को गांव में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया.

मुखिया ब्रह्मदेव सिंह के नेतृत्व में पंचायत के स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश दास की उपस्थिति में यह अभियान चलाया गया. गांव के उत्साही युवाओं व सफाई कर्मियों ने मिलकर लौंगाय से लेकर बेली गांव तक की मुख्य सड़कों पर फैली गंदगी व कूड़े-कचरे की सफाई की. मुखिया ने बताया कि पंचायत द्वारा यह अभियान विशेष रूप से इसलिए चलाया गया, ताकि कथा के दौरान बाहर से आने वाले श्रोताओं व स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग की अपील

सफाई के दौरान मुखिया ने गांव के युवाओं व प्रबुद्ध नागरिकों से सरकार के ”स्वच्छ भारत मिशन” को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंचायत को स्वच्छ व सुंदर रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है.

अभियान में शामिल प्रमुख सदस्य

इस पुनीत कार्य में वार्ड सदस्य मिथुन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक गनौरी यादव, प्रकाश महंत, श्याम पंडित, पुरुषोत्तम कुमार, शंभू दास, छोटू कुमार, जागेश्वर शाह और मनोहर रजक सहित कई अन्य साथियों ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel