[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका धान गबन मामले में चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष निलंबित

धान गबन मामले में चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष निलंबित

0
धान गबन मामले में चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष निलंबित

शंभुगंज (बांका) . ठाकुर विनोद सिंह की रिपोर्ट

खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में धान खरीद से जुड़ी अनियमितताओं के आरोप में शंभुगंज प्रखंड के चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष पर निलंबन की कार्रवाई की गयी है . यह कार्रवाई जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. जैनुल आबदीन अंसारी द्वारा की गयी है . साथ ही उक्त पैक्स में प्रशासक के रूप में बीसीओ बिपिन कुमार को नियुक्त किया गया है .

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में चुटिया बेलारी पैक्स द्वारा 579.400 एमटी धान की खरीद की गयी थी . इसके अनुरूप 397.932 एमटी सीएमआर राज्य खाद्य निगम, बांका को आपूर्ति किया जाना था . इसमें से पैक्स द्वारा 232 एमटी सीएमआर की आपूर्ति की गयी, जबकि शेष 165.932 एमटी सीएमआर एसएफसी में जमा नहीं किया गया .शिकायत मिलने पर 30 मई 2026 को चुटिया बेलारी पैक्स गोदाम की जांच करायी गयी . जांच के दौरान 216 एमटी धान कम पाया गया . इसके बाद पैक्स अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया .

स्पष्टीकरण में 850 क्विंटल धान भेजने का दावा

स्पष्टीकरण में पैक्स अध्यक्ष ने 850 क्विंटल धान बेलहर के लक्ष्मी मिलर को भेजने की बात कही . हालांकि इसके समर्थन में कोई दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया . मामले में करीब 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य के खाद्यान्न के हिसाब में गड़बड़ी की शिकायत सामने आयी है .

पैक्स अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

चुटिया बेलारी पैक्स अध्यक्ष मो. शहबाज उर्फ हफीज ने कहा कि गबन का मामला पूरी तरह निराधार है . उन्होंने आरोप लगाया कि एक साजिश के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है .

गाइडलाइन का पालन नहीं होने पर दर्ज होगा केस

बीसीओ बिपिन कुमार ने बताया कि फिलहाल केवल पैक्स अध्यक्ष को निलंबित किया गया है, जबकि प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य कार्यरत हैं . उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किये जाने पर संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी .

पहले भी दर्ज हो चुका है गबन का मामला

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2015-16 में भी इसी पैक्स में तत्कालीन अध्यक्ष अवधेश गुप्ता पर 45 लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया था . बताया जाता है कि थाना में मामला दर्ज होने के बाद से ही अवधेश गुप्ता फरार हैं .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel