[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका स्कूल परिसर में जमा नाले के पानी से बच्चों को परेशानी

स्कूल परिसर में जमा नाले के पानी से बच्चों को परेशानी

0
स्कूल परिसर में जमा नाले के पानी से बच्चों को परेशानी

पंजवारा. पंजवारा पंचायत के गोविंदपुर गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय गोविंदपुर इन दिनों गंभीर जलजमाव की समस्या से जूझ रहा है. गांव के नाले से बहकर आने वाला पानी विद्यालय परिसर में आकर ठहर जा रहा है. बताया जा रहा है कि विद्यालय परिसर की जमीन नाले की तुलना में नीचे होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. नल की साफ-सफाई नहीं होने की वजह से नाला में भी जाम लगा हुआ है, जिस वजह से जल निकासी अच्छे से नहीं हो पा रही है. इस समस्या के चलते बीते कई महीनों से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यार्थियों को विद्यालय प्रवेश कर अपनी कक्षा में आने-जाने में परेशानी होती है. वहीं गंदे पानी के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और पढ़ाई भी बाधित हो रही है. कई अभिभावकों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बच्चों की नियमित उपस्थिति पर भी असर पड़ सकता है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग किया है कि नाले की जल्द से जल्द सफाई कराई जाए, ताकि जमा पानी की निकासी हो सके और विद्यालय परिसर को जलजमाव से मुक्त कराया जा सके. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जियाउल हक ने बताया कि मामले को लेकर विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel