[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मामा की शादी में आये भांजे की बस के धक्के से मौत

मामा की शादी में आये भांजे की बस के धक्के से मौत

0
मामा की शादी में आये भांजे की बस के धक्के से मौत

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

अमरपुर. अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग में कुल्हड़िया चौक के समीप अपने मामा की शादी में आये सात वर्षीय भांजे की स्टार बस के धक्के से मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. घटना के बाद चालक अपनी वाहन को तेज रफ्तार से भागलपुर की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्टार बस को कजरैली गांव के समीप पकड़ लिया गया. वहीं परिजन बालक को इलाज के लिए भागलपुर के रवाना हो गये, लेकिन इसी बीच रास्ते में उनकी मौत हो गयी.

परिजनों में मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाचौकी निवासी पंकज मलिक का सात वर्षीय पुत्र प्रिंस उर्फ आयुष कुमार बताया जा रहा है. बालक की मौत का सूचना मिलते ही मृतक की मां कंचन देवी, बहन रूची कुमारी, प्रीति कुमारी, कृता कुमारी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर मृतक के पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साला छोटू कुमार मलिक के शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुल्हरिया गांव अपने ससुराल अनिल मलिक के घर आया था. 29 मार्च को विवाह संपन्न हुई थी. ससुराल में मांगलिक कार्य चल रहा था. मंगलवार की सुबह उनका इकलौता पुत्र प्रिंस उर्फ आयुष कुरकुरे लेने गया था. सड़क पार करने के दौरान अमरपुर की ओर से भागलपुर की ओर जा रही स्टार बस ने अनियंत्रित होकर उनके पुत्र को धक्का मार दिया. भागलपुर उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी. आनन-फानन में जख्मी पुत्र को लेकर अमरपुर अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर दारोगा पंकज मांझी व संजय कुमार गुप्ता दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे. जहां पुलिस ने मृतक बालक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक बालक पीरपैंती मध्य विद्यालय में द्वितीय कक्षा का छात्र था. मृतक के पिता पीरपैंती नगर पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर है. उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन के द्वारा घटना को लेकर फिलवक्त कोई आवेदन नहीं दिया गया है. मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बालक के शव को कुल्हरिया चौक पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर छोटी व बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सुरिहारी मोड़ की ओर से ले जाने का प्रयास किया. जिसकी सूचना मिलते ही जामकर्ताओं ने सुरिहारी मोड़ के समीप बांस व बल्ला लगाकर सुरिहारी मोड़ को भी जाम कर दिया. इस दौरान जामकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए स्टार बस के दोषी चालक व खलासी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने तथा मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष सुशील कुमार दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम को हटाया गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel